रात में सड़कों पर उतरी पुलिस,आठ जोन में बांटा शहर
मेरठ। पुलिस ने होली और दुल्हैंडी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। बृहस्पतिवार की देर शाम शहर में पुलिस सड़कों पर उतर आई। दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ बुलाई है, जोकि दुल्हैंडी पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में मुस्तैद रहेगी।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दुल्हैंडी पर सुरक्षा मद्देनजर शहर को आठ जोन, 15 सेक्टर, 25 सब सेक्टर में बांटा है। थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन में फोर्स लगाई है। शहर के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी। शुक्रवार को दुल्हैंडी साथ शब-ए-बरात भी है। इसलिए सभी से सौहार्द बनाने की अपील की गई है।
अधिकारियों ने भी किया दौरा
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि थाना पुलिस के साथ सर्किल सीओ, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम भी सड़क पर है। अधिकारियों ने शहर का सुरक्षा मद्देनजर जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में पीएसी और आरएएफ लग गई है।