फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के शास्त्री नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं और दो युवक गिरफ्तार

Sun, 19 May 2019 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मकान से गिरफ्तार लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चार युवतियों समेत दो युवकों को गिरफ्तार है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


शास्त्री नगर सेक्टर तीन में पुलिस ने रविवार को एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट पकड़ा है। जानकारी के अनुसारएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी कर इस रैकेट का खुलासा किया है। 

पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद युवक युवतियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं दो युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची है, जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पुलिस ने मकानमालिक को भी हिरासत में ले रखा है। वहीं दोनों युवकों में एक ग्राहक बताया गया है। गौरतलब है कि पुलिस एक तरफ जहां रेड लाइट एरिया में कोठों को सील करने की कार्रवाई जारी है। वहीं दूसरी ओर शहर के पॉश इलाकों में देह व्यापार का धंधा बढ़ता नजर आ रहा है। 

पिछले कुछ माह के भीतर यहां कई पॉश इलाके में पुलिस इस प्रकार के रैकेट्स का भंडा फोड़ कर चुकी हैं। शास्त्रीनगर के नजदीक जागृति विहार में बच्चियों से हैवानियत के मामले का खुलासा हाल ही में अमर उजाला ने किया था। 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें