फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में दबोचे चार शातिर बदमाश, गंगानगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर की थी लूटपाट

Sun, 19 May 2019 02:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली में सराफा व्यापारी से लूटपाट के बाद गंगानगर में सीएनजी पंप और मेडिकल स्टोर पर डकैती डालने वाले बदमाशों से 15 घंटे बाद मेरठ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि चौथे बदमाश की गिरफ्तारी पुलिस ने घेरकर करनी बतायी है। लूटा गया सामान पुलिस ने बदमाशों से बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल पुलिस टीम के साथ मवाना रोड स्थित रजपुरा पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मवाना की तरफ से दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने चेकिंग के लिए उनको रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं और रजवाहे के रास्ते ललसाना की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की तीन गोलियां तीन बदमाशों के पैर में लगीं। जबकि चौथा बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में घुस गया। उसे गंगानगर पुलिस ने बाद में घेरकर पकड़ा। गोली लगने से घायल बदमाशों ने अपने नाम भोलू उर्फ रामगोपाल निवासी बढ़ला मुंडाली, सतेंद्र फौजी निवासी बुलंदशहर व इरशाद पुत्र इस्लाम निवासी नोएडा बताया है। जबकि घेरकर पकड़ा आरोपी प्रदीप कुमार निवासी शिकारपुर बुलंदशहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर दौड़े अफसर 
मुठभेड़ की जानकारी लगते ही एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, आईपीएस कुलदीप गुनावंत समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंची। तीनों घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

लुटा हुआ सामान बरामद 
एसपी देहात ने बताया कि खतौली में सराफा व्यापारी से लूटी ज्वैलरी, मेडिकल स्टोर से कैश और सीएनजी पंप से डकैती के दौरान लूटी गई रकम भी आरोपियों से बरामद हो गई। आरोपियों ने 75 हजार कैश, तमंचे व लूट की दो बाइक मिली हैं। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें