फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बसंत पंचमी से पहले बड़ी कार्रवाई, चीनी मांझे की 300 चकरी के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों में है कीमत

Sat, 10 Feb 2024 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में बसंत पंचमी से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चीनी मांझे की 300 चकरी के साथ अजहर को गिरफ्तार किया है। बरामद चीनी मांझे की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
विज्ञापन
चीनी मांझे के साथ युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बसंत पंचमी से पहले चीनी मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चीनी मांझे की 300 चकरी बरामद की गई हैं। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंदिरा चौक दरी वाली गली निवासी अजहर पुत्र कय्यूम को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चीनी मांझे की 300 चकरी बरामद की गईं। बसंत पंचमी से पहले इस चीनी मांझे को पतंग बाजार में खपाने की तैयारी थी। चीनी मांझे की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खुल गई पोल: फर्जी डिग्री से बंगलूरु में चार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला भी शामिल, जांच में हुए बड़े खुलासे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें