ऐसे बनाता था लड़कियों को शिकार
एसपी क्राइम ने बताया कि इस शख्स ने शादी डॉट कॉम पर अपना आवेदन डाला था। उसमें खुद को पायलट बताया। फोटो किसी और का डाला था। ऐसी ही जानकारी फेसबुक पर भी डाली थी। प्रभावी प्रोफाइल देख लड़कियां उसके जाल में फंस जाती थीं।
शिकायत करने वाली युवती को उसने खुद के पायलट बताया था। जांच में सामने आया कि आरोपी उप्र के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, दिल्ली में कई युवतियों से ठगी कर चुका है।
नये-नये नाम से डालता था आवेदन
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थीं। हर प्रोफाइल में नया नाम है। इसका आइडिया उसने एक फिल्म से लिया। पुलिस की जांच में युवक के नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा उर्फ अंकित सिंह राजपूत उर्फ संजीव उर्फ शिवा जैसे नाम सामने आये हैं। वह युवतियों को इमोशनली ब्लैकमेल करता था। बाद में ठगी कर फरार हो जाता था।