फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: विजिलेंस टीम ने थाने में 50 हजार की रिश्वत लेते सिपाही को रंगे-हाथ पकड़ा, तीन निलंबित

Sat, 10 Aug 2019 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ विजिलेंस टीम को बड़ी कामयाबी मिली। यहां विलिलेंस टीम ने झिंझाना थाने में तैनात आरक्षी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे-हाथों पकड़ लिया। वहीं दो आरोपियों को मामले में नामजद किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मेरठ से विजिलेंस टीम शामली जनपद के झिंझाना थाने पहुंची जहां टीम द्वारा ट्रैप करके थाने में तैनात सिपाही सचिन को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी आरक्षी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे मेरठ जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

डिप्टी एसपी शमशेर सिंह के द्वारा कोतवाली शामली पर आरोपी सचिन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को नामजद करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिन दो अन्य आरक्षियों को नामजद किया गया है उनमें आरक्षी शौकीन, आरक्षी अंकुर को नामजद किया गया है। 

उधर डिप्टी एसपी विजिलेंस की रिपोर्ट को आधार बनाकर पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा तीनों आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें