फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीजल और पेट्रोल के दामों में दो रुपये प्रति लीटर कम होने पर लोगों के खिले चेहरे

Fri, 15 Mar 2024 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतें घटाकर बड़ा फैसला किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप को सील करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी की है, जिसके चलते लोगों के चेहरे के खिले हैं। अगर मेरठ की बात करें तो मेरठ में शुक्रवार को सादा पेट्रोल 94 रुपए 45 पैसे, डीजल 87 रुपए 49 पैसे और एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल 100 रुपए 93 पैसे बेचा गया है। डीजल और पेट्रोल के दामों में काफी समय बाद कमी की गई है। हालांकि विपक्ष का दावा है कि सरकार को डीजल और पेट्रोल के दामों में अभी और कमी करनी चाहिए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें कल सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी। 

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम दो रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें