फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: मेरठ शहर में आज इन दामों पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल, बढ़ती कीमतों का विरोध जारी

Tue, 02 Mar 2021 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

मेरठ शहर में आज 2 मार्च को पेट्रोल 89.05 रुपये और डीजल 81.53 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है।

विज्ञापन

 

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों लेकर विरोध जारी है। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी लोग बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ में आज 2 मार्च को पेट्रोल की कीमत 89.05 रुपये और डीजल 81.53 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल और पेट्रोल के बढे़ दामों पर जताया विरोध  
पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें जल्द से जल्द रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रंग लाई अपील: जिंदगी मौत से लड़ रहे शुभम की मदद को बढ़े हाथ, जुड़वां बहनों ने पहले वेतन से दी धनराशि

जिलाध्यक्ष संदीप तितौरिया ने कहा कि एक तो जनता कोरोना काल से आर्थिक रूप से परेशान है, किसान बेहाल है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पिंकी रानी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव उर्वशी अहलावत, मंडल अध्यक्ष अहमद, जिला महासचिव रजनीश शर्मा मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें