फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट में अवैध तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, एक झुलसा

Tue, 02 Mar 2021 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तेल गोदाम में लगी आम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में खुशहाल नगर स्थित एक अवैध तेल के गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से गोदाम मालिक झुलस गया , उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र खुशालनगर निवासी आबाद पुत्र कलवा अवैध रूप से बनाये गोदाम में सॉल्वेंट और केरोसिन मिलाकर पेट्रोल और डीजल बनाता है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कलवा व उसका बेटा आबाद अपने अन्य कर्मचारियों के साथ गोदाम में नकली पेट्रोल व डीजल तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलाई तो पेट्रोल ने आग पकड़ ली।

गोदाम में रखे करीब पेट्रोल डीजल से भरे 10 ड्रमों में भयंकर आग लग गई। इस दौरान आबाद व उसके कर्मचारी गोदाम से निकल भागे। और कलवा गोदाम में ही फंस गया। कलवा आग की लपटों में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थीं। सूचना पाकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े ओर आग को काबू करने के लिए समरसेबल व नलों से पानी डालने लगे। सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही लोग करीब-करीब आग पर काबू पा चुके थे।

आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोगों ने अपने अपने मकान खाली करनी शुरू कर दिए। और लोगों में भगदड़ मचने लगी। इस दौरान आसपास के दो तीन मकानों में आग से दरारें भी आ गई। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मेरठ में पहले भी अवैध तेल के गोदामों में आग लगने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अफसर खामोश बैठे रहते है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें