ठंड से रहें सावधान वरना सेहत को हो जाएगा नुकसान
अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में तीन हजार से ज्यादा रोगी पहुंचे। मेडिकल के मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ कोल्ड डायरिया, फीवर, दर्द, खांसी-जुकाम के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरतन का कहना है कि बच्चों का बचाव करें।
ये बरतें सावधानियां
-गर्म कपड़ों के बिना बाहर नहीं निकलना चाहिए
-ठंडे पानी के स्थान पर गुनगुने पानी का सेवन करें
-जो बुजुर्ग सुबह के समय सैर जाते हैं उन्हें चाहिए कि वह ऐसे समय में वॉक करें जब धूप निकल चुकी चुकी हो
-बाहर निकलते समय अपने को पूरी तरीके से कवर कर लें
20 स्थानों पर जलाए अलाव
ठंड बढ़ने के बाद नगर निगम ने शहर में 20 स्थानों पर अलाव जलवा दिए। नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि शनिवार को स्थान बढ़ाए गए हैं। शहर में घंटाघर, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, सोहराब गेट रोडवेज बस अड्डा, भैसाली रोडवेज बस अड्डा, सिटी रेलवे स्टेशन, मेट्रो प्लाजा, संजय वन चौराहा पर अलाव जलाए जा रहे हैं।