फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्दाबाद के लगे नारे: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का जमकर विरोध, गाड़ी के आगे खड़े हुए लोग, खूब की नारेबाजी

Sat, 06 Apr 2024 08:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का जमकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने गाड़ी के आगे खड़े होकर खूब नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का प्रचार-प्रसार के दौरान विरोध हो गया। इस दौरान लोगों ने कैंट विधायक और भाजपा उम्मीदवार का जमकर विरोध किया। वहीं, लोगों ने नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


बता दें कि पल्लवपुरम फेज-1 के लोगों ने शनिवार को धरने के दौरान भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर दिया। लोगों ने कैंट विधायक और भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं लोगों ने हाथों में पोस्टर लिए और गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध जताया। वहीं, भाजपा मेयर लोगों को मनाते हुए नजर आए।

विज्ञापन

इस मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं लोग
पल्लवपुरम फेज-1 के लोग काफी समय से गेट के विवाद को लेकर बिल्डर व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। शनिवार को भाजपा-रालोद गठबंधन के मेरठ-हापुड़ लोकसभा से प्रत्याशी अरुण गोविल प्रचार प्रसार के लिए पल्लवपुरम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया भी साथ थे। 

प्रचार के दौरान जैसे ही प्रत्याशी का काफिला पल्लवपुरम फेज वन में पहुंचा तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोग पहले ही चुनाव का बहिष्कार कर चुके हैं। प्रत्याशी को देखकर लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने प्रत्याशी व कैंट विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा करते हुए कैंट विधायक पर बिल्डरों के साथ मिले होने के आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
विज्ञापन

वहीं, नारेबाजी के दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने लोगों से हाथ जोड़कर गाड़ी के सामने से हटने की अपील की, लेकिन लोग नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को गाड़ी के आगे से हटाकर काफिले को आगे निकलवाया। भाजपा प्रत्याशी व कैंट विधायक के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें