फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में मृत मिला चपरासी

विज्ञापन
दौराला- अजय का शव मिलने पर जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, नहीं हो सकी मौत के कारण की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दौराला में मुजफ्फरनगर निवासी रविंद्र की राजधानी ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह चपरासी का शव पड़ा मिला। साथी कर्मचारी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी अजय (25) चार साल से एजेंसी पर चपरासी का कार्य कर रहा था। वह रात में एजेंसी पर ही सोता था। साथी कर्मचारी प्रेम ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग 10 बजे तक वह मोबाइल देख रहा था। इसके बाद वह सो गया। बृहस्पतिवार सुबह वह जागा तो अजय का एजेंसी के कार्यालय में शव पड़ा हुआ था। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अजय के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय गांव डोरली स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर परिजन एजेंसी पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय कभी कभार ही घर आता था। वह एजेंसी में चपरासी की नौकरी करता था और रात में एजेंसी पर ही सोता था।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें