फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू के दीक्षोत्सव में गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
सीसीएसयू में हुई देश भक्ति गीत प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में चल रहे दीक्षोत्सव के तहत शुक्रवार को अटल सभागार में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने सभी को रोमांचित कर दिया।
साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता ने कहा कि देशभक्ति गीत केवल सुर और ताल नहीं, बल्कि यह हमारे भीतर सोए हुए राष्ट्र प्रेम को जगाने का सशक्त माध्यम हैं। प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता का विषय राष्ट्र एवं समाज रहा। इसमें विद्यार्थियों ने यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का, मस्तानों का...और ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी...जैसे देशभक्ति गीतों से वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. रीता सेठ, डॉ. देव चौधरी और डॉ. अमित शर्मा शामिल रहे। घोषित किए गए परिणाम में ऋषभ को प्रथम, त्रिलोक को द्वितीय और सानिया को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इस अवसर पर परिषद के समन्वयक प्रो. केके शर्मा व प्रो. बिंदु शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सीसीएसयू में हुई देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

सीसीएसयू में हुई देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

सीसीएसयू में हुई देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

सीसीएसयू में हुई देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें