फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लालकुर्ती सब्जी मार्किट से केंटबोर्ड की टीम ने हटाया अतिक्रमण.......संवाद
विज्ञापन
मेरठ। छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन के निर्देश पर शुक्रवार को लालकुर्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। छावनी परिषद के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन के नेतृत्व में अभियांत्रिक अनुभाग, सफाई अनुभाग व राजस्व अनुभाग के कर्मचारियों ने लालकुर्ती में शास्त्री की मूर्ति से पैठ बाजार होते हुए गांधी ज्वैलर्स से फल-सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन सदर बाजार व लालकुर्ती थाने की पुलिस के कारण विरोध कारगर नहीं रहा। टीम ने कई व्यापारियों का सामान भी जब्त कर लिया और व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें