फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बड़ी लापरवाही से मरीज की मौत, जमकर हंगामा, हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 17 Nov 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेडिकल स्टोर संचालक की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक मेडिकल स्टोर संचालक की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई। किडनी की दवाई की जगह गठिया के दर्द की दवाई देने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी ओम मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर न्यूटिमा अस्पताल के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बिजनौर निवासी हरवीर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर को किडनी में परेशानी थी। फरवरी में उनको गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सही होने के बाद वह घर चली गईं थीं। हालांकि अभी तक उनकी दवाई चल रही थी। महीने में एक बार परिजन आते हैं और दवाई लेकर चले जाते हैं। दो नवंबर को भी परिजन दवाई लेने आए थे, तब न्यूटिमा हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर अधिक भीड़ थी। इस दौरान वह बाहर की तरफ खड़े हो गए। गढ़ रोड पर स्थित ओम मेडिकल स्टोर के संचालक आलोक परिजन के पास आए और उनके मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए कहा। वहां से दवाई लेने के बाद परिजन घर चले गए। 

आरोप है कि दवाई खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। उन्होंने न्यूटिमा में महिला को दिखाया तो उन्होंने दवाई चेक की। परिजनों ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दूसरी दवाई दे दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इस मामले में परिजनों ने बुधवार को हंगामा कर दिया था। उपचार के दौरान गुरुवार को मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट गया। शव को अस्पताल के सामने रखकर जाम लगा दिया। आरोपी ओम मेडिकल स्टोर संचालक आलोक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा दिलाने की भी मांग रखी। पुलिस से स्टोर को सील करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्टोर संचालक आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर के पर्चे को भी कब्जे में ले लिया गया है, ताकि दवा क्या अलग दी, इसके बारे में पूरी जांच हो सके।

यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

इन्होंने कहा...
न्यूटिमा अस्पताल को लेकर कोई हंगामा नहीं हुआ। बाहर मेडिकल स्टोर से दवाइयां ली हैं। जो दवाई मरीज को लिखी गई थी, वह दवाइयां स्टोर संचालक ने न देकर कोई दूसरी दवाई दे दी। जिसको लेने से मरीज की मौत हो गई है। न्यूटिमा अस्पताल से दवाइयां का कोई लेना-देना नहीं है। - डॉ. संदीप गर्ग, प्रबंधक, न्यूटिमा अस्पताल, मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें