वकील ने सैंडल में एक या दो नहीं पूरी 2400 गोलियां छिपाई थीं। जिन्हें वो चोरी छिपे अंदर लेकर गया था। वकील जब कैदी से चप्पल बदलने लगा तो सुरक्षाकर्मियों को उसकी हरकत पर शक हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने वकील और कैदी दोनों की जांच की तो उन चप्पलों में अल्प्रेक्स की 2400 गोलियां मिलीं। वकील अनुज गुप्ता जेल में नशे की गोलियों की तस्करी कर रहे थे। इसी आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला
उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि वकील को गिरफ्तारी कर लिया गया है। मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। वकील के पास से सैंडल में नशे की 2400 गोलियां मिली हैं।