फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पौराणिक काल से स्थापित है संसदीय प्रणाली : डॉ. विवेक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हुआ मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। संविधान द्वारा स्थापित भारतीय सरकार का गठन संसदीय प्रणाली से होगा। यह विचारधारा भारतीय संस्कृति में पौराणिक काल से स्थापित है। ये बातें मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान में सरकारी दक्षता विषय पर आयोजित माॅक पार्लियामेंट संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक त्यागी ने कही।
विज्ञापन

डाॅ. विवेक त्यागी ने कहा कि विधि अध्ययन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यप्रणाली काे जीवंत करते हुए विभिन्न मुददों पर बहस की। सरकार का पक्ष रखते हुए ईशान भारद्वाज, सृजना, अनमोल, शगुन, सलोनी, ईशिता, खुशी आदि ने विपक्ष के द्वारा पूछे गए सवालों पर तर्कसंगत जवाब दिए। विपक्ष के नेताओं में पलक रावल, तान्या, कार्तिकेय, अनन्या, हर्षिता, प्रकृति, नील आदि ने विभिन्न घटनाओं व न्यायायिक बदलावों के बारे में प्रश्न पूछे। अध्यक्षता अनुज कुमार व संचालन प्रियांशी ने किया। इस दौरान डॉ. सुदेशना, डॉ. कुसुमावती, आशीष कौशिक, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अपेक्षा चौधरी, डॉ. धनपाल, डाॅ. महिपाल, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अरशद, मितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें