फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट अकादमी ने बीडीएम को 87 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-19 मुकाबले में वंश का शानदार प्रदर्शन, पांच विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को अंडर-19 क्रिकेट मुकाबला पंचवटी क्रिकेट अकादमी और बीडीएम क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडीएम अकादमी को 87 रन से शिकस्त दी। वंश सेन को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पंचवटी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष राणा ने नाबाद 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं केतन ने 46 और वंश सेन ने 35 रन का योगदान दिया। बीडीएम अकादमी की ओर से आदित्य अनंत ने तीन विकेट और चमन ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीएम क्रिकेट अकादमी की टीम पंचवटी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 25.2 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से चैतन्य ने 47 और सौरभ ने 30 रन बनाए। पंचवटी अकादमी की ओर से वंश सेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए, जबकि कौटिल्य आर्यन ने चार विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस तरह पंचवटी अकादमी ने 87 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें