फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी से विद्यार्थियों में होता है अनुशासन और चरित्र का निर्माण

विज्ञापन
खरखौदा स्थित जनता इंटर कॉलेज में एनसीसी के कार्यक्रम में हिस्सा लेते कैडेट्स (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को 38वीं बटालियन एनसीसी हापुड़ के कमान अधिकारी कर्नल राजेश बहरी का विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य गोपाल दत्त धीरारायण और सीटीओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कर्नल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और एनसीसी के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें