फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में अभी से दिग्गजों ने ठोंकी ताल

Thu, 24 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से अब सभी दावेदारों के लिए पूरा मैदान खुला है। इस पद को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी सत्ताधारी दल में ही है। अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से मुकाबला कड़ा होगा। सभी संभावितों ने कहा है कि चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण के समय सबसे तेजी से कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे का नाम सामने आया तो अब कई और बड़े नाम सामने हैं। एमएलसी डॉ. सरोजिनी के भतीजे और पूर्व जिपं अध्यक्ष दयानंद गुप्ता के बेटे के सपा में आने से संभावित मुकाबला अभी से रोचक हो गया है।

वर्तमान जिपं अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह भी अध्यक्ष की दोबारा दावेदारी ठोकेंगे तो अतुल प्रधान भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाकर अध्यक्ष की दौड़ में रहना चाहते हैं। सपा के इन दिग्गजों के बीच दूसरे दलों के कई नेता भी अंतिम समय पर कुछ खेल करके अध्यक्ष पद के चुनाव को रोचक बना सकते हैं। वहीं ऐन वक्त पर सपा से भी नया नाम गुलाम मोहम्मद के पुत्र शारिक मोहम्मद का जुड़ सकता है।
विज्ञापन


मनिंदरपाल सिंह के अध्यक्ष रहने के बाद संभावना थी कि इस बार पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रह सकता है। इसी गणित के हिसाब से मनिंदरपाल सिंह ने अपनी पत्नी को तैयारी करवाई तो अतुल प्रधान ने भी अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। जब शाहिद मंजूर खेमे से उनके बेटे का नाम चला तो संभावना जताई गई कि अध्यक्ष पद सामान्य हो सकता है। इसके बाद एक बड़ा धमाका करते हुए सपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी के भतीजे और पूर्व अध्यक्ष दयानंद गुप्ता के बेटे अजय अग्रवाल सपा में शामिल हो गए। यह माना गया कि जिपं अध्यक्ष पद के हिसाब से गोटी बिठाकर ही अजय अग्रवाल सपा में शामिल हुए हैं।

डॉ. सरोजिनी के पार्टी में सभी बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं और मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के नाम का लाभ भी उन्हें मिल सकता है। हालांकि मंजूर खेमा खुलकर तो बोल नहीं रहा है लेकिन नवाजिश को अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने के लिए सभी वार्डों में अभी से तैयारी की जा रही हैं। नवाजिश शाहिद वार्ड 31 से सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, मनिंदरपाल सिंह की पत्नी वार्ड 8 से चुनाव लड़ेगी और वह भी जल्द ही अपने वार्ड की घोषणा करने वाले हैं। अजय अग्रवाल वार्ड 22 से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि अतुल प्रधान की पत्नी वार्ड दो से उम्मीदवार होंगी।

यह होगा अहम
इन सब दिग्गजों के बीच अहम यह होगा कि पार्टी किसको अध्यक्ष पद चुनाव में अपना अधिकृत प्रत्याशी तय करेगी। इसी के लिहाज से पार्टी में इन नेताओं का कद भी तय होगा। संभावित दावेदारों के समर्थकों ने भी अभी से अपने-अपने पक्ष में समीकरण गिनाने आरंभ कर दिए हैं। शाहिद मंजूर अभी धार्मिक यात्रा पर गए हुए हैं, लेकिन उनके समर्थक पूरी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें