फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ईद के दिन बड़ा हादसा: शॉप्रिक्स मॉल के नजदीक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Thu, 11 Apr 2024 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार को ईद के दिन शॉप्रिक्स मॉल के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मृतक ईरा गार्डन के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
मौक पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईद के दिन हुई घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युसुफ और अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ईरा गार्डन के रहने वाले युसूफ और उनका बेटा अमन परतापुर फैक्टरी से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें