फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फार्मासिस्ट समेत चार को कोरोना वायरस की पुष्टि, सील किया हाॅटस्पाॅट, अब जिले में मरीजों की संख्या हुई 97

Wed, 29 Apr 2020 01:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में चार और मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज गाजियाबाद रेलवे अस्पताल के फार्मासिस्ट हैं, जो जागृति विहार सेक्टर-7 में रहते हैं। जबकि दो महिलाएं हैं, यह महिलाएं लखीपुरा की रहने वाली हैं। इसके अलावा एक महिला जेल चुंगी की रहने वाली है। इनके परिवार और संपर्क वाले अन्य लोगों को भी क्वारंटीन करने की तैयारी है।  

विज्ञापन


बता दें कि मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को कुल 450 सैंपलों की जांच हुई। इनमें मेरठ के चार, बिजनौर का एक और गाजियाबाद की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। 

मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 97 हो गई है। इनमें से पांच की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 48 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। मंगलवार को दो और मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इनमें महाराष्ट्र के एक जमाती नूर मोहम्मद (60) और शास्त्री नगर सेक्टर 13 की महिला शाहीन खान (48) है। बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: सहारनपुर में थोड़ी राहत, आज 30 लोगों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

बताया गया कि शुक्रवार को गाजियाबाद में फार्मासिस्ट का सैंपल लिया गया था। आज मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीज को पांचली खुर्द अस्पताल में आइसोलेट कराया है। वहीं परिजनों की कोरोना चेन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


पत्नी और परिवार के चार सदस्यों को गंगानगर ट्रांसलम में क्वारंटीन कराया गया है। वहीं टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर जागृति विहार को हॉटस्पॉट मानकर पूरी तरह सील कर दिया है। इसके अलावा अब जेल चुंगी भी नया हॉटस्पॉट होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें