बिग बॉस के विजेता रहे सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष ने अर्पिता के साथ रचाई शादी।
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2010 के बिगबॉस विजेता और सहारनपुर निवासी आशुतोष कौशिक की शादी लॉकडाउन होने के कारण बिना बैंड-बाजे के हुई। उन्होंने सादगी से फेरे लिए और शादी में होने वाला खर्च प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दिया।
मोहल्ला न्यू माधवनगर निवासी आशुतोष कौशिक बिग बॉस के विजेता हैं और बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उनके भाई अनूप कौशिक ने बताया कि रविवार की रात में आशुतोष कौशिक की शादी नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित आवास पर बड़ी सादगी से हुई।
यह भी पढ़ें: निकाह के लिए एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा दूल्हा, दुल्हन लेकर लौटा तो पूरे परिवार को किया क्वारंटीन
उन्होंने अलीगढ़ निवासी अर्पिता कौशिक के साथ सात फेरे लिए। आशुतोष कौशिक ने कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण सादगी से शादी की। इसके साथ ही शादी में होने वाले खर्च को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया।
अनूप ने बताया आशुतोष और अर्पिता के परिजन कई दिन से शादी की तैयारी में जुटे थे। शुभ मुहूर्त में 26 अप्रैल को शादी तय हुई, लॉकडाउन में बड़ी सादगी के साथ विवाह की रस्म पूरी हुई। सहारनपुर से आशुतोष कौशिक की माता पुनीता कौशिक, भाई अनूप कौशिक, अंकित त्यागी, बहन निकिता कौशिक ही शामिल रहे। जबकि अर्पिता के परिवार की ओर दो सदस्य ने ही शादी की रस्में पूरी कराईं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/