फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, ट्रक से कुचलकर एक की मौत, तीन घायल

Sun, 19 Jan 2020 09:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के दोघट में भड़ल पुलिस चौकी के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार छात्र को गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। छात्र की मौत पर परिजनों में हाहाकार मचा है। 

विज्ञापन


भड़ल गांव निवासी रोहित कुमार (18) पुत्र सुरेश राणा घर का इकलौता बेटा था और बुढ़ाना स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार रात वह भड़ल निवासी अपने साथी अंकुश पुत्र सतपाल के साथ बुढ़ाना में शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव लौट रहा था। रोहित बाइक पर पीछे बैठा था। पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें रोहित की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के पीछे स्कूटी से आ रहे गांव के ही धीरेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह भी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

भड़ल निवासी सुरेश राणा सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में दो बेटी और एक बेटा था। बेटे की हादसे में मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। हादसे से पूरा गांव गम में डूब गया। प्रधान देवेंद्र कुमार, प्रदीप राणा, प्रवेश राणा, आनंद पाल ठेकेदार, विजयपाल, सम्राट, विकास राणा आदि ने शोक जताया है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। 

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
हादसे के बाद बुढ़ाना और दोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। बाद में दोघट पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा कृष्णपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें