फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन ने महंगा किया सफर: छात्र दुबई के रास्ते पहुंच रहे कनाडा, यात्रा पर खर्च करने पड़ रहे दो लाख रुपये

Thu, 09 Dec 2021 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने कनाडा में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। अब कनाड़ा जाने के लिए 40 हजार के टिकट के बजाए अब दो लाख रुपये किए जा रहे खर्च करने पड़ रहे हैं। यहां तक छात्रों की यात्रा कई-कई दिन में पूरी हो रही है।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने छात्र-छात्राओं के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। फ्लाइट के टिकटों पर महंगाई की मार है। कनाडा जाने के लिए दुबई से घूमकर जाना पड़ा रहा है। यात्रा में कई-कई दिन का समय छात्र-छात्राओं को लग रहा है। कनाडा, अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में जाने वाली फ्लाइट का खर्च भी कई गुना बढ़ गया है। छात्रों को दुबई के रास्ते से ही जाना पड़ रहा है। जगह-जगह कोरोना की जांच सबसे बड़ी समस्या है। जिले के लगभग दो सौ छात्र-छात्राएं विदेशों में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं।  

विज्ञापन


केस-एक: दो लाख में पहुंचे कनाडा
मुजफ्फरनगर निवासी मिलिन कुच्छल कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। मिलिन के पिता नवनीत कुच्छल ने बताया कि बेटे को कनाडा तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले फ्लाइट 40 हजार रुपये में कनाडा तक जा रही थी, अब वह वह दो लाख तक पहुंच गई है। इसके चलते अब दुबई के रास्ते से कनाडा जाना पड़ रहा है। रूट बदले जाने के बावजूद 80 हजार रुपये का खर्च आया।

यह भी पढ़ें: कंचन हत्याकांड: परचून की दुकान पर परवान चढ़ा प्यार, चंद ही दिन में हुई तकरार, प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो : संक्रमण बढ़ा तो बदल गए टिकट के दाम
नई मंडी निवासी आकाश जैन ने बताया कि लंदन जाने के लिए काफी पहले टिकट करा लिया था। इसलिए उसे 55 हजार रुपये में टिकट मिल गया था, अब अचानक टिकट के रेट में अंतर आ गया है। कोरोना के नए स्वरूप के कारण शिक्षा प्रभावित जरूर हो रही है। 

एयरपोर्ट पर जांच के लिए करनी पड़ रही जेब ढीली
नवनीत कुच्छल ने बताया कि कनाडा तक पहुंचने के लिए पांच बार तो आरटीपीसीआर की जांच करानी पड़ी। एयरपोर्ट पर जांच के लिए चार हजार रुपये लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण भारी परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें