फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेखौफ: मुजफ्फरनगर में ऑफिस से बैंक जा रहे सेल्समैनों से करीब पोने दो लाख की नकदी लूटी

Wed, 08 Dec 2021 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय से करीब 1.70 लाख रुपये की नकदी लेकर बैंक में जा रहे सेल्समैन से बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर नकदी लूट ली। 
विज्ञापन
muzaffarnagar police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में राजपुर-छाजपुर गांव की इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय से करीब 1.70 लाख रुपये की नकदी लेकर बाइक द्वारा बैंक में जा रहे सेल्समैन से तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर नकदी लूट ली। सेल्समैन व गार्ड आदि से उनके मोबाइल तथा बाइक की चाबी निकालकर बदमाश गन्ने के खेतों से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की। खेतों में कांबिंग की, लेकि बदमाशों का कुछ पता नही चला।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर में इंडेन गैस की एजेंसी है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजें एजेंसी का सेल्समैन नितिन व गार्ड जितेंद्र एजेंसी पर एकत्र हुई 1, 69, 580 रुपये की नकदी लेकर बाइक द्वारा परासौली गांव की स्टेट बैंक की शाखा में जमा करवाने चल दिए। रास्ते में इनका परिचित आरिफ भी बाइक पर इनके साथ बैठ लिया।
 

विज्ञापन

राजपुर-छाजपुर व परासौली गांव के लिंक मार्ग पर गन्ने के खेत से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने इन्हें रोक लिया। तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखी नकदी लूट ली। नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन सहित तीनों युवकों के मोबाइल भी लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम तथा इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल के आसपास गन्ने के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने गन्ने के खेतों में कांबिंग की। घटों कांबिंग करने के बाद पुलिस को कोई सफलता नही मिली। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नही दी गई।

संदिग्ध प्रतीत होती है घटना
इंस्पेक्टर संजीव कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण गन्ने के खेत में गन्ना छील रहे थे। घटना स्थल के आसपास खेतों में भी बदमाशों के भागने के कोई निशान नही मिले हैं। एजेंसी के कार्यालय से सेल्समैन व गार्ड बाइक द्वारा बैंक के लिए निकले थे। लिंक मार्ग पर बीच रास्ते से किसी साथी को बाइक पर बैठाकर जाना भी शंका के घेरे में आता है। पुलिस की कई टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें