फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: पुराने नौकर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी से की थी लूट

Fri, 19 Nov 2021 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बैंक के बाहर व्यापारी हर्ष गुप्ता से लूट के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुराने नौकर मोहम्मद जैद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लूट के 1.43 लाख रुपया भी पुलिस ने बरामद कर लिए है। 

विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के बुढ़ाना गेट स्थित स्वामीपाड़ा निवासी हर्ष गुप्ता मंगलवार को 30,0000 बेगम पुल स्थित आपका बाजार में बैंक जम्मू एंड कश्मीर में जमा करने के लिए जा रहे थे। बैंक के बाहर हर्ष गोयल के सिर पर प्रहार करके बदमाशों ने पैसे लूटे थे।

बताया गया कि 85000 जमीन पर गिर गए थे जिसको बाद में व्यापारी ने बैंक में जमा कराया। दिनदहाड़े 2.15 लाख की लूट की जानकारी लगते ही लाल कुर्ती थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई  
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी क्राइम अनित कुमार और एसपी कैंट सूरज राय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की और लूट करने वाले दोनों बदमाशों को मीडिया के सामने रूबरू कराया।

आरोपी जैद ने बताया है कि वह 3 साल व्यापारी के यहां पर नौकरी कर चुका है। चार महीने पहले ही वह नौकरी से हटा था। सटीक रेकी के बाद मोहम्मद जैद ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर दी है। तीनों बदमाश बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखते था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें