फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से तेल चोरी में डीएसओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर डीजल और पेट्रोल की चोरी करने के मामले में
मुजफ्फरनगर के जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) बीके शुक्ला को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आईओसीएल (इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड से पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी होने की शिकायत की थी। इसके बाद सहारनपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पाइप लाइन से चोरी पेट्रोल और डीजल को मुजफ्फरनगर भोपा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक पेट्रोल पंप पर बेचा जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने डीएसओ मुजफ्फरनगर के चालक श्रीराम कन्नौजिया को गिरफ्तार किया था। एसएसपी के अनुसार श्रीराम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अवैध रूप से पेट्रोल पंप चलवाने के लिए डीएसओ 30 हजार रुपये महीना ले रहे थे। इसके बाद डीएसओ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एक लाख लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल किया चोरी
इस गिरोह ने पिछले दो सालों में वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल चोरी की 16 घटनाओं का अंजाम दिया और उनमें करीब एक लाख लीटर डीजल और पेट्रोल चोरी किया था। गिरोह के सदस्यों के पास तेल ढोने वाले टैंकर, ट्रैक्टर, लक्जरी कारें और पाइप लाइन में सेंध लगाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें