प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी आईजी से मिले
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बुधवार को आईजी कार्यालय पहुंचे। शैंकी वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि आईटी एक्ट लगाकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही सभी आरोपियों की संपत्ति की जांच हो और भ्रष्टाचार से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जाए। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए समय-समय पर छापामारी की जाए। इस दौरान विपिन चौधरी, यासीन अंसारी, दीपक सिरोही, लोकेश चौहान, जीशान अहमद, दानिश राणा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें
बेटा बेगुनाह : मिश्रा
पूर्व डीआईजी महेश मिश्रा ने कहा कि उनका बेगुनाह है। मिश्रा ने कहा कि उनके बेटे ने 2017 में एस्सार कंपनी ज्वॉइन की थी। इसका नाम बाद में नायरा हो गया। बेटा चार राज्यों से अवार्ड जीत चुका है। बागपत, हापुड़ समेत कई जगह पर मिलावट के खेल मेरे बेटे ने पकड़े हैं। हस्तिनापुर में भी अवैध निर्माण की शिकायत की थी। इसी के चलते मेरे बेटे को निशाना बनाया गया है।