मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में दूसरे वर्ग के युवक ने फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी, जिसे लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। विधायक विक्रम सैनी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दे दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत लिया।
कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी हाजी अहसान मलिक पुत्र मिददू ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसे देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध मुकदमा करने को कहा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। इस दौरान बृजेश रस्तोगी, अंकित प्रजापति, महेश चंद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में फर्जी राज्य मंत्री बन पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले दो सगे भाई पकड़े
इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले हाजी अहसान मलिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/