फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन तलाक पर कानून बनाना सराहनीय कदम, हुआ कुप्रथा का अंत, मुस्लिम महिलाओं को मिली आजादी'

Thu, 12 Sep 2019 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक कानून विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने तीन तलाक कानून विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। सहारनपुर में गुरुवार को मंडी समिति रोड पर स्थित एक सभागार में आयोजित गोष्ठी में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में तीन तलाक पर कानून बनाना महत्वपूर्ण कदम है, इससे वर्षों से चल रही कुप्रथा का अंत हुआ है। 

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा ने कहा कि जब इस्लामिक देश अपने यहां महिलाओं की भलाई के लिए बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो हम एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश के वासी हैं। तीन तलाक से प्रभावित होने वाली करीब 75 प्रतिशत महिलाएं गरीब वर्ग की होती हैं। ऐसे में यह विधेयक उनको ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। 

यह भी पढ़ें: मुस्लिमों की खाप पंचायत पर सुप्रीम कोर्ट हैरान, तीन तलाक पीड़िता 'आयशा' को नहीं मिला अभी इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आबिदा बेगम ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से सभी मुस्लिम महिलाएं बहुत खुश हैं। इस कुप्रथा से आजादी दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी हैं। अनेक इस्लामिक देशों ने भी तीन तलाक को अमान्य करार दिया है। संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता गोयल ने किया। इसमें अवनीत कौर, प्रवीण मूंगा, मधु मिश्रा, उषा गुप्ता, पूजा चोपड़ा, भावना, लक्ष्मी, रूबी वर्मा, बबली देवी, मधु मदान आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें