फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएसएस शिविर का हुआ समापन, स्वयंसेवकों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
डीएन इंटर कॉलेज की ओर से शोभापुर में चलाए जा रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन
मेरठ। देवनागरी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शोभापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने शिविर के दौरान किए गए जागरूकता कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने स्वयं सेवकों के प्रयासों की सराहना की। डॉ. सुशील कुमार सिंह ने छात्रों को अनुशासन बनाए रखकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उत्साहवर्धन के लिए प्रतिभागी स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरित किए गए। अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
इससे पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज माधवपुरम की कार्यवाहक प्रधानाचार्या दीपा शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभापुर की प्रधानाचार्या रेखा चौधरी, देवेंद्र कुमार और अमित कुमार ने संयुक्त रूप से मां शारदा के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने अतिथियों का पुष्पमाला और एनएसएस बैज लगाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में सूक्ष्म जलपान के बाद सभी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनवीर सिंह सोलंकी ने किया। प्रियांशु सैनी, अब्दुल रहमान, यश, देव राठौर, बादल वर्मा, अयान, प्रियांश और राज अग्रवाल आदि ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें