फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेन बसेरों में ठहरने वालों को टीवी पर मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रैनबसेरे होंगे स्मार्ट, लगेंगे टीवी
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम शहर के रैनबसेरों में टीवी लगाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से बच्चा पार्क रेन बसेरे से की जाएगी। इसके बाद अन्य में टीवी लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने रैनबसेरों का निरीक्षण किया था। बच्चा पार्क सहित कुछ रैनबसेरों में स्थाई रूप से रहने वाले लोग भी मिले थे। कमिश्नर ने नगर निगम प्रशासन से टीवी लगाने का प्रस्ताव भेजा था।
नगरायुक्त मनीष बंसल ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस संबंध में सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय का कहना है कि टीवी लगाने की शुरुआत बच्चा पार्क रैनबसेरे से की जाएगी। शहर में दो - तीन रैनबसेरे ऐसे हैं जहां पर काफी संख्या में लोग रात्रि विश्राम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक स्थानों पर जलाया जा रहा अलाव
मेरठ। लोगों को ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने रेन बसेरे ही नहीं खेले हैं, बल्कि शहर के चौराहे और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की है। अब शहर में 100 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इस संबंध में अपर नगरायुक्त ममता मालवीय का कहना है कि शासन के निर्देश पर अलावा की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें