फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस, एक सप्ताह में करनी होगी पार्किंग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
150 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पार्किंग मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एमडीए ने गढ़ रोड से लेकर बेगमपुल तक 150 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है। 25 अक्तूबर को दोबारा होने वाली सुनवाई से पहले एमडीए अपना पक्ष मजबूत कर रहा है ताकि हाईकोर्ट के सामने मजबूती से जवाब दे सके।
एमडीए में नोटिस जारी होने वाले प्रतिष्ठानों के संचालक आ रहे हैं। वह कार्रवाई से डरे हुए हैं। एक सप्ताह में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शपथ पत्र पर पार्किंग व्यवस्था दिखाकर जवाब एमडीए में दाखिल करना है। इन्हीं शपथ पत्रों को एमडीए हाईकोर्ट में दिखाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, गढ़ रोड पर 70 और बेगमपुल से हापुड़ अड्डे तक लगभग 80 नोटिस जारी हो चुके हैं। हालांकि, कई प्रतिष्ठान ऐसे हैं जिनके मानचित्र वर्ष-1990 के पहले के स्वीकृत हैं। तहसीलदार विपिन कुमार का कहना है कि उस समय आरओबी एक्ट में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग के लिए कोई नियम नहीं था। इसमें मूलचंद शर्बती अस्पताल, चिरंजीवी अस्पताल आदि पुराने प्रतिष्ठान हैं। इन प्रतिष्ठानों के बाहर काफी संख्या में पार्किंग की समस्या हैं। इसी को देखते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। अब एमडीए इस मामले में भी वैकल्पिक तौर पर कोई हल निकाल रहा है।
--
पार्किंग स्थल भी ढूंढ रहा एमडीए
वहीं, एमडीए अब शहर के बीच ऐसी जमीन खोज रहा है जिसमें पार्किंग स्थल तैयार किया जा सके। हाईकोर्ट ने नगर निगम और एमडीए को अपनी-अपनी अलग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी न थोप सकें।
विज्ञापन

---------------------------------
हम पूरी तैयारी के साथ प्रतिष्ठानों को नोटिस दे रहे हैं। माननीय हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। अगर कोई कार्रवाई भी की जाती है तो प्रतिष्ठान हाईकोर्ट में अपनी बात रखें - मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें