फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन आठ ब्लॉक में नहीं हुई नामांकन पर्चें की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के बिके महज 20 नामांकन पर्चे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रविवार के दिन भी ब्लॉक और जिला स्तर पर नामांकन पत्र की बिक्री के लिए काउंटर खोले गए। छुट्टी होने के कारण आठ ब्लॉक में प्रधान पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। 20 नामांकन पत्र प्रधान पद के लिए बिके। जिला पंचायत सदस्य के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। सबसे अधिक आठ नामांकन पत्र मवाना और सरुरपुर खुर्द ब्लॉक में लिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 13, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार से जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। पंचायत चुनाव के लिए 35 जोनल मजिस्ट्रेट और 143 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिन्हें मतदेय स्थल पर व्यवस्था को बनाना होगा। इसके बाद कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें