फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेंगे कक्षा कॉलेज और नौ से 12 तक के स्कूल
विज्ञापन

मेरठ। जिले के कॉलेज और 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों में कक्षाएं शुरू होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने सभी सीबीएसई, आईसीएसई, राजकीय व अशासकीय स्कूलों व प्रबंधन को निर्देश दे दिए हैं। सामाजिक दूरी और छात्रों के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
मेरठ पब्लिक स्कूल की सभी शाखाएं, दीवान पब्लिक स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। एमपीएस ग्रुप की सलाहकार ऋचा शर्मा ने बताया कि प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूल में लगभग सभी बच्चों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। केएल इंटरनेशनल स्कूल और दीवान पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं की जानकारी दे दी गई है। कोविड गाइडलाइंस के अनुसार ही कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होंगी परीक्षाएं, विद्यार्थी शुरू करें तैयारी
स्कूलों में जल्द ही परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। कुछ ही दिनों में इसके लिए स्कूलों की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद पेपर भी ऑफलाइन ही कराने की तैयारियां स्कूल कर रहे हैं। एमपीएस ग्रुप में 21 फरवरी से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं के बारे में भी स्कूल तैयारियां कर रहे हैं। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके दुबे ने बताया कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। नौंवी व 11 की परीक्षाएं 12 फरवरी से होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें