फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट में तीन महिलाओं सहित नौ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा में चाचा-भतीजे में शराब पिलाने को लेकर हुई मारपीट व खूनी संघर्ष में शनिवार को दोनों पक्षों की तरफ से तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खूनी संघर्ष में घायल राकेश सहित पांच लोग उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर सिखेड़ा में बीते शुक्रवार की सुबह हरकेश और राकेश पक्ष में भतीजे अमित को शराब पिलाने को लेकर आपस में लाठी डंडे चल गए थे। राकेश पर डंडे से हमला करने के आरोपियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
महमूदपुर सिखेड़ा निवासी राकेश पक्ष की तरफ से उसके पुत्र कपिल ने लवकुश, लोकेश उर्फ गोली पुत्र हरकेश, सोमवती पत्नी हरकेश, अलका पत्नी लवकुश, सन्नो पुत्री हरकेश समेत पांच के खिलाफ बलवा, गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के हरकेश की तरफ से राकेश व उसके पुत्र कपिल, पंकज व कपिल पुत्र रूप सिंह सहित चार के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें