फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में गेंद आने के विरोध पर संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मुबारिकपुर में देर शाम प्लाट में खेल रहे बच्चों की गेंद घर में आने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों, धारदार हथियार से हमला करने तथा पथराव किया। इस दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर में वीर सिंह व ज्ञानेंद्र पक्ष में मामूली बात पर पहले कहासुनी तथा मामला मारपीट तक जा पहुंचा। वीर सिंह ने बताया कि उनके मकान के पास में प्लाट है। जिसमें ज्ञानेंद्र के बच्चे खेलते है तथा उनकी गेंद घर में आती है। शनिवार शाम उनके घर में गेंद आई तो इसका विरोध किया। इस पर आरोपी पक्ष ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा पथराव भी किया।
वहीं ज्ञानेंद्र पक्ष का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे। जिनके साथ आरोपी पक्ष द्वारा मारपीट की गई। विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा पथराव भी किया। इसमें एक पक्ष से ज्ञानेंद्र तथा उसकी पत्नी बाॅबी व दूसरे पक्ष से वीर सिंह, सुरेशवती, अरुण व अनुज घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें