फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले नौ नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 22 Feb 2021 12:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना फिर से अपना रंग दिखाने लगा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को 3864 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 12 साल की बच्ची समेत कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। दो नए केस हैं और सात संपर्क वाले हैं। दो पुरुष और सात महिला वर्ग से हैं। वहीं शहर में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


इनमें घरेलू महिला, छात्र और नौकरीपेशा आदि हैं। ये मरीज अरविंदपुरी, गंगानगर, कोनार्क कॉलोनी, लखीपुरा और मवाना रोड के रहने वाले हैं। अब तक यहां कोरोना के 21348 मरीज मिल चुके हैं। 11 लोगों की छुट्टी हुई है, इस तरह 20793 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 407 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

आज 4569 कोरोना योद्धाओं का होगा टीकाकरण
4569 कोरोना योद्धाओं का आज टीकाकरण होगा। इसके लिए 25 स्थानों पर 36 सत्र बनाए गए हैं। इसके साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिस, नगर निगम और रेवेन्यू विभाग आदि) टीकाकरण का फेज पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


यह इनका मॉपअप राउंड है। इसमें बचे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। फ्रंट लाइन वर्कर्स काफी कम संख्या में टीकाकरण करा रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को मैसेज भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। जिन स्थानों पर टीकाकरण होगा उनमें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, परीक्षितगढ़, भूड़भराल, मवाना, सरधना और हस्तिनापुर शामिल हैं। अब तक जिले में 26817 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। इनमें से 2046 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र वालों के टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। जिले में ऐसे करीब पांच लाख 65 हजार लोग हैं जो इस दायरे में आते हैं। इनका टीकाकरण मार्च माह में शुरू होगा, जिसे 15 टीकाकरण दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: मेरठ पुलिस का सिरदर्द बने थानों में खड़े वाहन, कीमत से अधिक जुर्माना, चालकों ने थानों में छोड़े

विज्ञापन

237 निकले मधुमेह के बीमार, 173 हाइपरटेंशन के शिकार
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए लोगों की जांच की तो 237 मधुमेह और 173 हाइपरटेंशन के शिकार निकले। चिकित्सकों ने इसकी वजह गलत खानपान और खराब दिनचर्या को बताया। 1667 लोगों की कोरोना की जांच हुई, जिनमें किसी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।

57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 3219 मरीज पहुंचे। 1167 पुरुष, 1672 महिलाएं और 380 बच्चे थे। 375 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 31 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। 680 त्वचा और 337 पेट रोगी रहे। सांस रोगी 278, संभावित टीबी के 12 मरीज पहुंचे। खून की कमी के 58, लीवर के 140, गर्भवती महिलाएं 190 पहुंची, 41 लोगों को सर्जरी के लिए तय किया गया। हेपेटाइटिस बी के 149 और हेपेटाइटिस सी के 82 लोगों की जांच की गई। बाकी मरीज अन्य बीमारियों के रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें