फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने महापौर पद के लिए किया नामांकन

Thu, 20 Apr 2023 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी और प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। पिछले चुनाव में मिली हार के चलते भाजपा जहां फूंक-फूंककर कदम रखेगी। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से समाजसेविका ऋचा सिंह ने महापौर प्रत्याशी के तौर पर आज नामांकन किया।
विज्ञापन
आप की प्रत्याशी ऋचा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह ने गुरुवार को नामांकन किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा मेरठ नगर निगम चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बाउंड्री रोड स्थित 22बी रिसॉर्ट में प्रेसवार्ता कर महापौर प्रत्याशी की घोषणा की थी।

विज्ञापन


ऋचा सिंह शिक्षित होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिसका लाभ आम आदमी पार्टी ने उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाकर दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News: रैपिड ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए रहेगा अटेंडेंट, दिल्ली चुंगी पर सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया पार्टी महापौर और सभासद के चुनाव बेहद मजबूती से लड़ेगी। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी मिल गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। आज महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह ने नामांकन किया है। वार्डों के चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ मंथन जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें