यूपी के मुजफरनगर शहर में गुरुवार रात्रि ढाई बजे के करीब फायर ब्रिगेड के सामने ही एक अखबार की एजेंसी के बाहर रखे अखबारों के बंडल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार इस घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र में हुई। इस घटना में दिल्ली से प्रकाशित अंग्रेजी न्यूजपेपर और शाह टाइम्स के अखबार की काॅपियां जल गईं। फायर ब्रिगेड ने हालांकि समय पर आग पर काबू पा लिया लेकिन आग किसने लगाई इसका पता नहीं चल सका है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस सिविल लाइन पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।