फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्जी मुठभेड़ पर फंसी पुलिस, मौसम में बदलाव और मोबाइल चोर की धुनाई, पढ़ें दिन भर की खास खबरें

Sun, 01 Sep 2019 02:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आइए आपको पश्चिमी यूपी की दिन भर की खास खबरों से अपडेट कराते हैं। पश्चिमी यूपी में शनिवार को कई घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं। मेरठ में कादिर एनकाउंटर में जहां छात्रों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में शामिल इंस्पेक्टर को इनाम देने की घोषणा कर दी। इसके बाद से मामला और पेचीदा हो गया है। वहीं मेरठ के मवाना में एक युवक के अपहरण की कोशिश की गई। उधर बच्चा चोरी के शक में हो रही मारपीट की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। उधर मौसम ने करवट बदली और पश्चिमी यूपी में कई जगह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया:-

कादिर एनकाउंटर पर उठे सवाल, आखिर कैसे रखा गया 20 हजार का इनाम, दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ बैठी जांच

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में छात्र कादिर अली के साथ हुई मुठभेड़ मामले में मेडिकल थाना पुलिस ही नहीं, आला अधिकारी भी फंसते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला जब खुलकर सामने आया और इसकी गूंज शासन तक पहुंची तो सभी खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं।

विज्ञापन

 

यूपी: छात्रों ने आईजी से की फर्जी मुठभेड़ की शिकायत, मेडिकल थाना इंस्पेक्टर को एसएसपी ने दिया इनाम 

कादिर को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने को लेकर एक तरफ जहां मेरठ पुलिस फंसती नजर आ रही है। वहीं एसएसपी अजय साहनी ने मुठभेड़ में शामिल इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत कुमार मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है।


पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

अगस्त में पूरे महीने जहां सूरज आग उगलता रहा, वहीं माह के आखिर में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत का अहसास हुआ। मेरठ में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। दोहपहर बारह बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। बारिश के कारण मौसम में नमी बनी हुई है और तामपान में गिरावट आई है।

विज्ञापन

 

कोचिंग जा रहे छात्र की जेब से मोबाइल उड़ाकर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर धुनाई

मेरठ में शनिवार को सदर बाजार थानाक्षेत्र में कोचिंग जा रहे एक छात्र की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।


मेरठ पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश, कहा- अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसना जरूरी

सर्किट हाउस पहुंचे आबाकरी मंत्री ने यहां अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य की पूर्ति करनी होगी। अधिकारियों को एकजुट होकर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसना होगा।


यूपी: मेरठ के मवाना में खेत पर गए युवक का अपहरण, बोरे में बंद कर झील के किनारे फेंका

मेरठ के मवाना में शनिवार को दिनदहाड़े खेत पर काम करने गए युवक को अगवा कर लिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कई घंटे तलाश करने के बाद पुलिस की तलाश में युवक अपहरण स्थल से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर एक झील के पास बोरे में बंद पड़ा मिला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें