फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में गेझा रोड पर 250 एकड़ में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

Fri, 26 Jun 2020 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की उठ रही मांग जल्द पूरी हो सकती है। इसके लिए उद्यमियों के सामने आ रहा भूमि संकट भी जल्द हल होने की संभावना है। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए यूपीएसआईडीसी ने मोहिउद्दीन शुगर मिल के पास गेझा रोड पर 250 एकड़ भूमि चिह्नित की है। गुरुवार को मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें कमिश्नर अनीता मेश्राम ने कहा कि जिले में जल्द नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए। शासन से भी इसके लिए मांग आ रही है।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि 250 एकड़ जमीन गेझा रोड पर चिह्नित की है। नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव शासन की ओर से बनाया गया है। डीएम की सहमति मिलते ही काम शुरू हो सकता है। कमिश्नर ने बैठक में इस मुद्दे पर बात करने के निर्देश दिए।

साथ ही एडीएम मेरठ, सचिव एमडीएम, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि की गठित समिति को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शासन से इसकी सहमति मिल चुकी है। पूर्व कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के समय गेझा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। शासन को प्रस्ताव भी भेज गया था। लेकिन डॉ. प्रभात कुमार के जाने का बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में चल गया था।
विज्ञापन

दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र का बनेगा अलग फीडर
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि दिल्ली मेरठ रोड पर परतापुर से मैट्रो प्लाजा तक मोहकमपुर फेस-2, इसके आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति एक फीडर से होती है। परतापुर से इस फीडर की सप्लाई आती है।

माधवपुरम, रामलीला मैदान व घंटाघर में अगर बिजली खराबी हो तो मरम्मत के लिए इस पूरे इलाके की बिजली काट दी जाती है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र का अलग फीडर बनाया जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस फीडर के लिए बजट आ गया है।

इस पर काम चल रहा है। वहीं मेरठ खद्दर एवं टेक्सटाइल बुनकर क्लस्टर के पदाधिकारियों ने कहा कि लोहिया नगर पॉकेट एक में बुनकर उद्योग के लिए जो भूखंड आवंटित हैं, उन पर कोई विकास कार्य नही हुआ है। आवंटियों को कब्जा भी नहीं मिला है। आयुक्त ने एमडीए को कहा कि शीघ्र कब्जा दिलाएं।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि आज एडीएम के साथ बैठक है। इसमें भूमि को अधिग्रहीत करने और रेट संबंधी बिंदुओं पर बात होगी।

मास्टर प्लान में शामिल करें बड़ौत औद्योगिक क्षेत्र
आईआईए बड़ौत के पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ौत औद्योगिक क्षेत्र में 150 इकाइयां स्थापित हैं। लेकिन वहां औद्योगिक क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। इस पर आयुक्त ने नियमानुसार मास्टर प्लान में शामिल किए जाने के निर्देश उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण बागपत को दिए।
मुख्य बिंदु
  • - मेरठ में अभी यूपीएसआईडीसी का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परतापुर औद्योगिक क्षेत्र, उद्योगपुरम तीन औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां 450 से ज्यादा इकाइयां हैं।
  • - मेजर ध्यानचंद नगर, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया, सरस्वती इंडस्ट्री एरिया, मोहकमपुर फेज 1 और फेज 2, गगोल परतापुर, साईपुरम, गढ़ रोड, सूरजकुंड प्रमुख औद्योगिक इलाके हैं। मवाना रोड की तरफ भी कई इकाइयां संचालित हैं।
  • - मेरठ में 5000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां विभिन्न क्षेत्रों में हैं संचालित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें