यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि आज एडीएम के साथ बैठक है। इसमें भूमि को अधिग्रहीत करने और रेट संबंधी बिंदुओं पर बात होगी।
मास्टर प्लान में शामिल करें बड़ौत औद्योगिक क्षेत्र
आईआईए बड़ौत के पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ौत औद्योगिक क्षेत्र में 150 इकाइयां स्थापित हैं। लेकिन वहां औद्योगिक क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। इस पर आयुक्त ने नियमानुसार मास्टर प्लान में शामिल किए जाने के निर्देश उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण बागपत को दिए।
मुख्य बिंदु
- - मेरठ में अभी यूपीएसआईडीसी का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परतापुर औद्योगिक क्षेत्र, उद्योगपुरम तीन औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां 450 से ज्यादा इकाइयां हैं।
- - मेजर ध्यानचंद नगर, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया, सरस्वती इंडस्ट्री एरिया, मोहकमपुर फेज 1 और फेज 2, गगोल परतापुर, साईपुरम, गढ़ रोड, सूरजकुंड प्रमुख औद्योगिक इलाके हैं। मवाना रोड की तरफ भी कई इकाइयां संचालित हैं।
- - मेरठ में 5000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां विभिन्न क्षेत्रों में हैं संचालित।