फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस कांड: अब वायरल हुआ ऑडियो, कोड वर्ड में हो रही थी बात, खाकी पर गिरी गाज, तमंचा भी हुआ बरामद

Sat, 30 Sep 2023 06:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में स्कूटी छोड़ने के मामले में पुलिस का नया ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में कोड वर्ड में बात हो रही है। वहीं, एसएसपी ने इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। तमंचा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किठौर पुलिस द्वारा युवक की स्कूटी में तमंचा रखकर 50 हजार रुपये वसूले के मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस वायरल ऑडियो में स्कूटी को लेकर बातचीत की जा रही है। वैसे इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिर चुकी है। 

विज्ञापन


ये ऑडियो हो रहा है वायरल
इस मामले में शुक्रवार को एक ऑडियो भी वायरल हो गया। ऑडियो में स्कूटी को लेकर बातचीत की जा रही है। पहला व्यक्ति दूसरे से पूछ रहा है कि तुम्हारी ओमबीर से क्या बात हुई। दूसरा व्यक्ति कहता है कि मेरी कोई बात नहीं हुई। इस पर पहला व्यक्ति फिर पूछता है कि तुम स्कूटी लेकर नहीं गए। इस पर दूसरा कहता है कि स्कूटी किठौर का रहने वाला शोएब लेकर गया है।

शोएब ने कहा है कि तुम्हारी अमानत मिल जाएगी। इसके बाद पहला व्यक्ति तस्दीक करने के लिए पूछ रहा है कि अभी अमानत मिली नहीं है, मिल जाएगी। बात करने वाले दोनों व्यक्ति कौन हैं, इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

ये था मामला
किठौर क्षेत्र के राधना इनायतपुर निवासी फिरोज पुत्र खालिद ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। इसमें उसने बताया था कि बुधवार दोपहर वह काम से लौटा और स्कूटी अपने घेर में खड़ी कर दी। रात करीब 8:30 बजे थाने के तीन पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे।

दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मियों ने उसकी मां से स्कूटी चोरी की बताते हुए चाबी मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी पर तमंचा रखकर उसका वीडियो बनाया। इसके बाद स्कूटी अपने साथ ले गए। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि स्कूटी को छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने एक लाख रुपये मांगे। बाद में 50 हजार रुपये वसूलकर स्कूटी उसके रिश्तेदारों को सौंप दी। फिरोज ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की आशंका जताकर एसएसपी से आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

वहीं, किठौर पुलिस की किरकिरी होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच एसपी देहात कमलेश बहादुर को सौंपी। इस मामले में शुक्रवार को एसएसपी ने हेड कांस्टेबल चौबे सिंह, कांस्टेबल ओमवीर और चालक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर
विज्ञापन

तमंचा हुआ बरामद, लेकिन विधिपूर्वक नहीं की गई कार्रवाई 
एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों के निलंबन के आदेश में माना है कि इन्होंने घेर में खड़ी स्कूटी से अवैध शस्त्र बरामद किया, लेकिन इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी। न ही विधिपूर्वक तरीके से अग्रिम कार्रवाई की। यह कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: मजनू की बीच सड़क पर जमकर धुनाई, मोबाइल से बना रहा था विवाहिता का वीडियो, थाने ले गई पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें