जल्द बननी चाहिए शूटिंग रेंज
स्टेडियम में अस्थायी रेंज में अभ्यास कर रहे हैं। जल्द ही 56 टारगेट वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेंज बननी चाहिए। - अभिनव चौहान, राष्ट्रीय शूटर
स्टेडियम में कोच ही नहीं
स्टेडियम में पिछले डेढ़ साल से एथलेटिक कोच नहीं है, जिसके कारण गांव में ही भाला फेंक का अभ्यास करता पड़ रहा है। - आरजू , भाला फेंक खिलाड़ी
हरियाणा में करते हैं अभ्यास
बारिश होने के बाद स्टेडियम छोड़कर हरियाणा चले जाते हैं, क्योंकि वहां सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास होता है। - सनी, भाला फेंक खिलाड़ी
स्कूली स्तर पर मजबूती जरूरी
स्कूली स्तर पर खेलों को मजबूत करने की जरूरत है। जिससे खिलाड़ी खेलों की बेसिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके। - एमपी सिंह, पूर्व ओलंपियन
एथलीटों ने किया अच्छा प्रदर्शन
एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल विभाग को जल्द सिंथेटिक ट्रैक बनवा देना चाहिए। इससे परिणाम अच्छे मिलेंगे। - राजाराम, पूर्व उपक्रीड़ा अधिकारी
चीन और जापान से सीख लें
चीन और जापान जैसे देशों से सीख लेने की जरूरत है। सुविधाएं मिलेंगी तो खिलाड़ी पदक जीतेंगे। सुविधाएं बढ़नी चाहिए। - वरुण मक्कड़, निदेशक, एचआरएस