फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप

Thu, 22 Sep 2022 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन के मोहल्ला जनकपुरी में मनचले और उसके साथियों से परेशान व फोन पर पति और सास की हत्या की धमकी दिए जाने से आहत विवाहिता पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं विवाहिता पूजा पाल का परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिवार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथियों ने गत दस सितंबर को पूजा के मायके काजीखेड़ा में उसके घर पर फायरिंग की थी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी थाना तितावी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे। इसके बाद मंगलवार रात सोनू ने पूजा के मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज की और उसके पति व सास को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में यदि पहले ही कार्रवाई कर लेती तो शायद पूजा की जान नहीं जाती। आगे देखें कैसे एक महिला ने मनचले के खौफ में अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होंगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूजा थाना तितावी के गांव काजीखेडा निवासी सुभाष की बेटी थी और उसकी शादी 23 अप्रैल 2022 को जनकपुरी निवासी दीपक से हुई थी। मुख्य आरोपी सोनू की बुआ भी काजीखेड़ा में रहती है। वह अपनी बुआ के पास आता-जाता रहता था। इस दौरान वह पूजा को परेशान करता था। इसके चलते परिजनों ने पूजा की शादी कर दी। इसके बाद भी सोनू और उसके दो साथी पूजा को परेशान कर रहे थे। 

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात में भी सोनू ने मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पूजा की सास को भी धमकी दी। बुधवार सुबह परिवार के सभी लोग काम के सिलसिले में चले गए और पूजा घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घर पहुंचे दीपक ने पूजा को फंदे पर लटके देखा।

यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के मंचन में तार-तार हो रही मर्यादा, पुलिस-प्रशासन ने भी सिले होंठ
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना देने पर थाना सिविल लाइन पुलिस व सीओ सिटी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि सोनू निवासी नाला, थाना कांधला, जिला शामली, विजयपाल निवासी काजीखेड़ा और राहुल निवासी सिसौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
कचहरी में प्रार्थना पत्र तैयार करा रहे थे परिजन, पूजा ने दे दी जान
मृतका की मां रोशन देवी ने बताया कि सोनू ने मंगलवार को पूजा व दीपक को धमकी दी थी। तितावी पुलिस ने फायरिंग के मुकदमे में कार्रवाई नहीं की। वह सभी एसएसपी से शिकायत करने कचहरी में प्रार्थना पत्र तैयार करा रहे थे, तभी उन्हें आत्महत्या की सूचना मिली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें