फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार

Mon, 01 Oct 2018 05:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में ब्यूटी पॉर्लर संचालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ब्यूटी पॉर्लर संचालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसे खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को मंसूरपुर मिल गेट के पास छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद बदहवास पीड़िता ने परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की मौखिक सूचना दी, जिसके बाद तहरीर लेकर आने की बात कहकर पीड़ित बैरंग लौट गए। 

बताया गया कि दलित युवती मंसूरपुर में ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। शाम करीब सात बजे उक्त युवती बदहवासी की हालत में मंसूरपुर मिल गेट के पास मिली, जिसकी सूचना पर गांव से उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को लेकर थाने जा पहुंचे। वहां युवती ने मौखिक रूप से बताया कि शाम करीब पांच बजे वह ब्यूटी पॉर्लर बंद कर घर जाने के लिए निकली थी। आरोप लगाया कि मंसूरपुर निवासी दूसरे समुदाय के एक परिचित युवक ने उसे एक दुकान में बुला लिया, जहां उसने उसे धोखे से नशीला पदार्थ सुंघा दिया। युवती के अर्द्धबेहोशी की हालत में होने के बाद आरोपी ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर मौके पर बुलाया, जहां से दोनों युवती को बाइक पर बीच में बैठाकर खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हैवानियत के बाद पीड़िता को करीब डेढ़ घंटे बाद मंसूरपुर मिल गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। 

इंस्पेक्टर थाना मंसूरपुर केपीएस चाहल ने भी घटना के संबंध में पीड़िता से वार्ता की। उन्होंने बताया कि एक गांव के लोग दलित युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे थे, जिन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन बाद में वे लिखित तहरीर लाने की बात कहकर चले गए। यदि तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें