फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर गंगनहर में कूदा किशोर, तलाश में जुटे परिजन, पुलिस भी मौके पर

Mon, 30 Jan 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Muzaffarnagar News : पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर गंगनहर में कूद गया। वहीं सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर गंगनहर में कूद गया। परिजन पुलिस की सहायता से गंगनहर में किशोर को तलाश करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी सोलह वर्षीय समर को उसके पिता इकराम ने किसी बात को लेकर डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर समर साइकिल लेकर सठेड़ी गंगनहर के हाईवे वाले पुल पर पहुंचा। जहां से समर ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसकी तलाश में चचेरा भाई भी गंगनहर पर पहुंचा, जहां उसे समर की साइकिल खड़ी मिली।

यह भी पढ़ें: Suicide: बहन की शादी से परवान चढ़ी मोहब्बत, दुष्यंत से फैज बनते ही करने लगा था ये काम, फिर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मामले की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रतनपुरी मिथुन दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव के ही कुछ गोताखोरों की सहायता से समर की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें