फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सराफ दंपती के शवों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में हुई थी मौत

Sun, 22 Oct 2023 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में तितावी थानाक्षेत्र में ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत हो गई है।  रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 
 
विज्ञापन
शवों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली सड़क दुर्घटना में मारे गए सराफ दंपती के शव पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की सुबह घर लाए गए। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी सराफा व्यापारी संजय वर्मा अपनी पत्नी ऊषा के साथ बाइक पर शनिवार देर शाम मुजफ्फरनगर से शामली लौट रहे थे। रास्ते में जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र में गांव धौलरा के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Blast in Factory: फूस की छत, मिट्टी की दीवार, मजदूरों की मौत के बाद गमजदा परिवारों को आर्थिक मदद की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती उस समय मुजफ्फरनगर जेल में बंद अपने बेटे विशाल से मिलाई करके शामली आ रहे थे। पुलिस ने पिछले महीने 23 सितंबर को मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी सराफा व्यापारी गौतम वर्मा से करीब तीन किलो चांदी लूटने के आरोप में विशाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तब से विशाल जेल में बंद है।

परिजन उसकी जमानत कराने की कोशिश में लगे हैं। इसी मामले में शनिवार को विशाल के माता-पिता मुजफ्फरनगर गए थे। दंपती की मौत के बाद मोहल्ले में शोक छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव शामली स्थित उनके आवास पर लाए गए। शवों को देखकर परिजन बिलख उठे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें